उन्नाव, मई 24 -- हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के पारा गांव की रहने वाली महिला का रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई न करने की बात कही है। मौरावां थाना क्षेत्र के पारा गांव की रहने वाली 33 वर्षीय रीता पत्नी सजीवन लोधी का रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे मे साड़ी के फंदे से लटका शव मिला। परिजन बगैर पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। यह भी पढ़ें- मायके से आई विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। मृतक रीता के मायके व ससुराल पक्ष ने किसी प्रकार की कार्रवाई न कराने का लिखित बयान थमा दिया। जिससे ...