मेरठ, अप्रैल 8 -- मोहल्ला छावनी से मदरसे में पढ़ने वाला छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह दो दिन पूर्व घर से मदरसा जाने के लिए निकला था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जता कर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। फैसल पुत्र असलम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई अयान मोहल्ले के ही मदरसे में पढ़ाई करता है। वह रोजाना खाना खाने के लिए घर आता था। दो दिन पूर्व वह मदरसे से घर आया और कपड़े लेकर मदरसा जाने की बात कहकर चला गया। अगले दिन सुबह मदरसे से सूचना मिली कि वह रात में वहां नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए। जिनमें वो घर...