रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरना के पीछे मक्के के खेत में अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। शनिवार की दोपहर को मिरथ राणा ने कोतवाली पुलिस को गांव खैरना स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे मक्के के खेत में एक व्यक्ति पड़े होने की सूचना दी। एसएसआई राजेंद्र मौनियाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उसे उठाकर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त 51 वर्षीय जुझारू सिंह पुत्र रनजीत सिंह निवासी गांव धूमखेड़ा, नानकमत्ता के रूप में की। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में मक्के के खेत में पड़ा मिला शव ग्रामीणों ने पुलिस को बताया वह मानसिक र...