अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। देहलीगेट थाना क्षेत्र के जंगलगढ़ी बाईपास पर मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में बुलंदशहर के अधेड़ की मौत हो गई। वह भुजपुरा में बेटी के घर रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के कुतुब दरवाजा निवासी आबिद हुसैन (52) पुत्र बकार हुसैन मजदूरी करता था। यहां भुजपुरा में बेटी के घर रहता था। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी था। मंगलवार की रात जंगलगढ़ी बाईपास पर उसका शव पड़ा मिला। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। जेब में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने संपर्क किया तो परिजन आ गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त आबिद हुसैन के रूप में कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हालां...