संदिग्ध परिस्थितियों में बीएड की छात्रा का नहर में मिला शव
अंबेडकर नगर, अगस्त 17 -- इंदईपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बीएड की छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छात्रा का परिचय बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर निवासी अंशिका उर्फ प्रीती शर्मा (25) पुत्री प्रहलाद शर्मा सोमवार को अपने घर से नहर पर जाने के लिए साइकिल से निकली थी। जबकि नहर के किनारे उसकी साइकिल खड़ी मिली। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ओमकार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।
घटना के संदर्भ में जानकारी स्थानीय लोगों के मुताबिक नहर पर पहुंचने के बाद अंशिका साइकिल किनारे खड़ी की और नहर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.