बुलंदशहर, जून 17 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में चांदपुर रोड पर एक मकान में किराए पर रहने वाली बीए एलएलबी की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली में एक गांव निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 18वर्षीय पुत्री एक कालेज से बीए एलएलबी कर रही है, जो बुलंदशहर में चांदपुर रोड पर एक कालोनी में मकान में किराए पर रहती है। 13 जून को उनकी पुत्री अपने कमरे से बिना बताए कहीं चली गई। इसका पता चलने पर परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर उसको तलाश किया, किंतु कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में बीएएलएलबी की छात्रा लापता पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। नगर प...