हरदोई, जनवरी 4 -- हरदोई/शाहाबाद, संवाददाता। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम गौरवा में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना घरेलू विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पति से फोन पर विवाद होने के बाद महिला ने आत्महत्या की है। गौरवा गांव निवासी गुड़िया 35 वर्ष का अपने पति रामबाबू से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शनिवार की शाम महिला का शाव कमरे में छत के कुंडे से सांडी के फंदे से फांसी पर लटकता मिला। मृतका का पति देरादून में रहकर सब्जी बेचने का कार्य करता है। गुड़िया का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली बताई जा रही है...