बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के सल्टौआ स्थित पानी की टंकी के सामने बुधवार की सुबह सड़क किनारे एक बाइक सवार युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही जंगल गांव निवासी अभिषेक श्रीवास्तव (30) पुत्र चंद्रिका प्रसाद के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रथम दृष्टया घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...