उन्नाव, मार्च 17 -- अचलगंज। संवाददाता बंद चर्म इकाई की सुरक्षा में लगे गार्ड का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री परिसर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को पूरे दिन फैक्ट्री में रखकर मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। देर शाम आर्थिक मदद मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सदर कोतवाली क्षेत्र के भगौतीखेड़ा गांव के रहने वाले 65 वर्षीय बृजलाल यादव औद्योगिक क्षेत्र बंथर स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में बतौर गार्ड की नौकरी करते थे। सोमवार की शाम रात ड्यूटी करने गए थे। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब घर नहीं लौटे तो बेटे रामकुमार ने उनको फोन किया। तब फोन बंद जा रहा था। जिसपर वह फैक्ट्री पहुंचा। गेट अंदर से बंद था। बगल की फैक्ट्री की छत से देखा तो परिसर में बृजलाल का शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.