मऊ, नवम्बर 27 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र की ग्रामसभा माछिल जमीन माछिल में बुधवार की दोपहर विवाहिता का उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर फांसी के फंदे से उतारकर ससुराल के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के भाई ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मधुबन थाना अंतर्गत दुबारी क्षेत्र के शेखपुरा निवासिनी 29 वर्षीया रिंकी गुप्ता की शादी करीब चार साल पूर्व स्थानीय कोतवाली अंतर्गत माछिल जमीन माछिल निवासी सुनील गुप्ता से हुई थी। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे जब परिजन घर से बाहर थे, उसी दौरान अपने कमरे में पंखे के हु...