बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कलवारी थानाक्षेत्र के बैडारी मुस्तहकम गांव में मंगलवार सुबह एक डीजे संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अर्जुन सोनी (40) पुत्र दयाराम सोनी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अर्जुन सोमवार रात करीब 12 बजे चौराहे पर चाय पीने के बाद घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह जब परिवार की एक महिला सदस्य छप्पर में सफाई करने गईं, तो उन्होंने अर्जुन को रस्सी के सहारे लटका देखा। यह देखते ही उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अर्जुन सोनी गायघाट बाजार में डीजे की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.