गौरीगंज, अगस्त 29 -- मुंशीगंज। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित इंदिरा गांधी स्कूल एंड कालेज ऑफ नर्सिंग के छात्रावास में जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा दीप्ति यादव का शव शुक्रवार को कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य और वार्डेन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। मामले में आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस ने छात्रा की मौत का राज जानने के लिए उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर काल डिटेल व वाट्सएप मैसेज खंगालना शुरू किया है。

छात्रा के परिजनों का आरोप सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर निवासी 22 वर्षीय दीप्ति यादव पुत्री कुंवर बख्श यादव अमेठी के मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी स्कूल एंड कालेज आफ नर्सिंग में जीएनएम ...