सोनभद्र, अगस्त 30 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरडिहा गांव में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का शव पोखरे में मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है।रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी 17 वर्षीय बुधनी प्रजापति पुत्री सुखारी तीन दिन पूर्व अपनी बड़ी बहन रीना के ससुराल गोरडिहा गांव में घूमने के लिए आई थी। परिजनों के अनुसार वह शौच के लिए निकली थी और देर रात तक नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच घर से कुछ दूर पर स्थित पोखरे में उसका शव संदिग्ध हाल में मिला। यह भी पढ़ें- Chandauli News: अरंगी गांव में नाले में किशोरी का उतराया मिला शव परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर माम...