कानपुर, जनवरी 6 -- पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनों को जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। वही पर पुलिस को सूचना मिलने पर परिजनों से जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कलेनापुर गांव के शैलेन्द्र का भाई सुरेन्द्र (20) पुत्र बीरेंद्र ने मंगलवार दोपहर बाद शाम लगभग पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मुरादपुर के निकट बंबे के पास खेत में स्थित बैरी के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर परिजनों के घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को जानकारी होने उसने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से पूछतांछ कर जांच करने पर मृतक के बड़े भाई शैलेन्द्र ने बताया कि,भाई...