उन्नाव, मई 10 -- नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव के रहने वाले पेंटर का रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नहर किनारे जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव की पहचान हरचंदपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय विजय पुत्र स्व. बाबूलाल पेंटिंग का काम करता था। रविवार सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने गांव के बाहर नहर किनारे लगे जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर शव लटका देखा तो होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे ने परिजनों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। प...