मऊ, मई 14 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा गांव में गुरुवार की सुबह एक संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। इस घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद पहुंचे विवाहिता के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज को लेकर हत्या करने के आरोप लगाया। साथ ही पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी 28 वर्षीय गुंजन चौहान का विवाह 10 जून 2019 को घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा गांव निवासी मनोज चौहान से हुई थी। यह भी पढ़ें- पांच माह बाद ही नवविवाहिता ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटका मिला शव शादी के बाद सबकुछ सही चल रहा था। पति आजीविका की तलाश में बाहर रहता था। पिछले छह माह से घर ...