सोनभद्र, जून 23 -- शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसआरटी गांव के समीप मछली मारने गए एक युवक की सोमवार देर शाम नाले में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीना चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि एसआरटी गांव निवासी ऋषिराज रावत पुत्र वृजवासी रावत मछली मारने गया था। परिजनों ने बताया कि पानी में डूब कर मौत हुई है। बताया गया कि ऋषि राज रावत शादीशुदा हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए दुद्धी रवाना कर जांच पड़ताल के साथ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...