जमुई, मई 22 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र के जलैय दोस्तनी गांव में गुरुवार की देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना के बाद अन्य ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के कारे गांव निवासी जितेंद्र चौधरी की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या मामले में पति गिरफ्तार मृतका के पिता जितेंद्र चौधरी ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी 20 फरवरी 2026 को हिंदू रीति-रिवाज के सा...