समस्तीपुर, अप्रैल 4 -- चकमेहसी। चकमेहसी और कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृत दोनों युवक आपस में दोस्त थे और हाल ही में उनकी बेंगलूरु जानेवाली ट्रेन छूट गई थी। मृतकों में एक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत वार्ड-8 मटियारा निवासी छेदी सहनी के पुत्र रामबालक (22) के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी हीरा सहनी के पुत्र पंकज कुमार (22) के रूप में की गई है। शुक्रवार रात बिगड़ी थी तबीयतलोगों ने बताया कि शुक्रवार देर रात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर बांध के समीप दोनों युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था। स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को ...