बिजनौर, जनवरी 6 -- शहर कोतवाली के सदर बाजार स्थित चांदनी मार्केट में सोमवार तड़के एक क्लॉथ हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानें चपेट में आने से बच गई। सोमवार की तड़के करीब चार बजे सदर सदर बाजार स्थित चांदनी मार्केट में सोमवार तड़के एक क्लॉथ हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब आठ से 10 लाख रूपये का नुकसान हो गया। किरायेदार इस्माईल पुत्र मौहम्मद असद निवासी मोहल्ला मिर्दगान शहर कोतवाली का कहना है कि उसके पिता वर्ष 1984 से दानिश प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.