मैनपुरी, मार्च 14 -- थाना क्षेत्र के ग्राम जासमई में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में दिव्यांग को गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बेवर में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले के अनुसार दिव्यांग पवन कुमार पुत्र दिनेश सिंह चौहान निवासी जासमई शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर पशुओं के पास सो रहा था। आधी रात को संदिग्ध परिस्थितियों में पवन की एक बांह में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर पास में ही लेटे पवन का भाई अमित कुमार जाग गया। अमित ने बताया कि गली में अचानक आहट हुई तो पवन जाग गया। तभी अज्ञात चार युवकों में से एक ने पवन के ऊपर फायर कर दिया। जो बांह में लगा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो सूचना पर प...