शाहजहांपुर, दिसम्बर 22 -- खेत पर पतेल लेने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के किनारे लगे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। बंधी चक गांव के जोहरी लाल की 50 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी रविवार की शाम लगभग 6 बजे आग जलाने के लिए खेत पर पतेल लेने गई थी। इसी दौरान वह खेत में लगे तार की चपेट में आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चर्चा है कि खेत स्वामी के द्वारा तारों में बिजली का करंट छोड़ा हुआ था जिस कारण ही सुशीला देवी उसकी चपेट में आ गई।कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें पीआरबी से सूचना मिली थी कि करंट लगने से महिला की मौत हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.