देवरिया, अप्रैल 6 -- भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर स्थित सरयू नदी किनारे एक झोपड़ी में रविवार की शाम एक महिला का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर निवासी 55 वर्षीय महिला सरयू नदी किनारे सब्जी की खेती किए थी। वह दोपहर में सब्जी की फसल देखने गई थी। काफी देर तक जब वापस घर नहीं लौटी तो उसका बेटा ढूंढ़ते हुए खेत में पहुंचा। वहां झोपड़ी में मां का शव देख उसके होश उड़ गए। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले ली। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। मृतका के बेटे के अनुसार झोपड़ी में मृत मिली महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.