अलीगढ़, जुलाई 10 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर के पास नीट की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थि्तियों में मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ शेखाझील घूमने गया था। बौनेर के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।राठी नगर निवासी सचिन (21) पुत्र दिनेश कुमार नीट की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार रविवार को वह घर से अपने तीन दोस्तों के साथ शेखाझील गया था। इसके बाद वह बौनेर के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि पेट में चोट लगने से आंत फट गई है। इसके बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। तबियत बिगड़ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन उसे दि...