मेरठ, अप्रैल 6 -- सरधना थाना क्षेत्र के भलसोना गांव से कक्षा नौ की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लग पाया। थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और किसी अनहोनी की आशंका जताकर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और छात्रा की तलाश में जुट गई। रणवीर सिंह पुत्र कटार सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री रूपा गांव स्थित उमर ज्योति हाईस्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। रविवार को करीब 12 बजे वह बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसको तलाश की, लेकिन शाम तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। थाने पहुंचे परिजनों ने पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.