फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 1 -- फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र के साहबगंज गांव की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात उसे गंभीर हालत में परिजन लोहिया अस्पताल लाये जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर ले जाने को लेकर परिजनों और डॉक्टरों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची कादरीगेट थाना पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी 16 वर्षीय स्वाति पुत्री दिनेश शंखवार कक्षा 11की छात्रा थी। परिवार में उसकी मां ज्ञानदेवी, दो बहनें रूपम और जानवी तथा भाई सत्यम हैं। छात्रा के बाबा चेतराम ने बताया कि शुक्रवार को स्वाति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे बुखार और पेट दर्द की शिका...