अमरोहा, जून 24 -- मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। इनमें दो नाबालिग भी हैं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगने पर उनके भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू की है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर तीनों बहनें बिना किसी को बताए घर से चली गईं। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद उनके भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया जाता है कि परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। तीनों बहनों के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उनकी मां हरिद्वार में रहती हैं। परिवार की जिम्मेदारी उनके भाई पर है, जो मजदूरी कर ...