बदायूं, अगस्त 30 -- फैजगंज बेहटा। क्षेत्र के गांव आसफपुर में शुक्रवार देर रात घरेलू विवाद के बाद एक घर में भाई पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग से घर में रखी नगदी समेत जरूरी सामान जल गया। इसके बाद गृहस्वामी ने अपने ही सगे भाई पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि भाई ने आग लगाने के साथ ही उसको आग में धकेलने का प्रयास किया। शुक्रवार की रात घर में आग लगने के बाद पीड़ित ने अपने ही भाई पर घर में आग लगाने, मारपीट करने और उसे आग में धकेलने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। आग की चपेट में आने से कूलर, अलमारी, नगदी, बच्चों के कपड़े और किताबों समेत करीब 1.55 लाख रुपये का सामान जल गया है। पीड़ित ने आसफपुर पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।गांव आसफपुर निवासी प्रभाकर के...