कन्नौज, मई 12 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा चौकी अंतर्गत डाक बंगला रोड पर मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक रिटायर्ड फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार डाक बंगला रोड निवासी 52 वर्षीय प्रदीप दीक्षित पुत्र विश्वेश्वर दयाल दीक्षित मंगलवार शाम अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रदीप दीक्षित खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। घटना की सूचना पत्नी संगीता दीक्षित ने डायल-112 पुलिस को दी। पत्नी ने बताया कि उनके पति राइफल साफ कर रहे थे, तभी अचानक फायरिंग हो गई और गोली उन्हें लग गई। वहीं मोहल्ले में...