देवघर, जून 18 -- देवघर। नगर के एक शिक्षण संस्थान में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। मृतक की पहचान बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना अंतर्गत मुकुंदा गांव निवासी 30 वर्षीय सोमलाल मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- पुलिस स्टेशन के भवन निर्माण में लगे मजदूर की संदेहास्पद स्थिति में मौतघटना की जानकारी मृतक के बड़े भाई महेंद्र मुर्मू ने बताया कि सोमलाल मुर्मू पिछले कई वर्षों से संस्थान में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था। बुधवार को परिवार के संबंधी के यहां शादी समारोह होना था, उसकी तैयारी को लेकर सुबह से ही सक्रिय था। बताया जाता है कि सुबह उठकर दैनिक कार्य पूरे किए और उसके बाद स्नान करने गया। उसी द...