मऊ, अप्रैल 7 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में गायब दो लड़कियों को हरियाणा से बरामद कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व जितेन्द्र साहनी ने थाने में अपनी दो लड़कियों के गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज मुकदमे में बताया था कि उनकी दो लड़कियां घर से नाराज होकर कहीं चली गई हैं। घटना के बाबत थाने की पुलिस ने धारा 137 (2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। साथ ही साथ मामले के पर्दाफाश के लिए दो टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों ने दोनों लड़कियों को घटना के 72 घंटे के अंदर हरियाणा से बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.