सोनभद्र, जुलाई 20 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में सोमवार की सुबह एक किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में शव मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज को मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। बहुअरा गांव निवासी 16 वर्षीय वंदना यादव पुत्री रामकेश यादव रविवार को किसी काम के चलते घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इस बीच सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में उतराया हुआ शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। उधर मामले की जानकारी होने के बाद परिजन भी मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंच गए। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...