हापुड़, दिसम्बर 11 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भमैड़ा निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ सुराग नहीं लग सका। पीड़िता के चाचा ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। गांव भमैड़ा निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी बीती 26 नवंबर की सुबह घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लग सका। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...