बुलंदशहर, जनवरी 29 -- नगर के धमेड़ा अड्डा क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी घर से संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री पर घर से 20 हजार रुपये की नकदी भी ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि किशोरी को सिकंदराबाद का एक युवक अपने बहनोई की मदद से बहला फुसलाकर ले गया है। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में धमेड़ा अड्डा क्षेत्र निवासी पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसे काफी तलाश किया गया, किंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। घर में रखे 20 हजार रुपये भी गायब मिले। आरोप है कि बेटी अपने साथ घर में रखे 20 हजार रुपये की नकदी भी ले गई है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि सिकंदराबाद का रहने वाला आरोपी अरवाज अप...