सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मेहनौली गांव से शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। मेहनौली गांव निवासी एक किशोरी अचानक घर से कहीं चली गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया। जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने थाना शोहरतगढ़ में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही किशोरी का पता लगाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...