कुशीनगर, जून 7 -- पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना के मेन बाजार उत्तरी बाड़ी टोला निकट चीनी मिल परिसर निवासी एक किशोरी की शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की है।

किशोरी की पहचान पडरौना के मेन बाजार उत्तरी बाड़ी टोला निकट चीनी मिल परिसर निवासी शंभू मद्धेशिया की बेटी दिव्या मद्धेशिया उम्र 15 वर्ष कक्षा आठ की छात्रा थी। उसकी बड़ी बहन दिल्ली से एलएलबी करती है। पिता व भाई बिहार स्थित गांव गए थे। बताया जाता है कि मां बालाजी गई थी। इस दौरान पिछले तीन ...