संभल, मार्च 15 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली निवासी युवक की कर्ज के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव करेली निवासी एक युवक जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव मोहन तखतपुर स्थित एक ईट भट्टे पर परिवार के साथ काम करता था। पत्नी ने बताया कि उसके देवर ने भट्टा स्वामी से दो लाख रुपए लिए थे। इसके बाद तीनों काम पर नहीं गए पति इस कारण तनाव में आ गया था। कई बार अपने भाइयों से काम पर आने के लिए कहा था, लेकिन वह मेरठ काम करने चले गए। होली के बाद तीनों बुलाने गए लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर शुक्रवार की रात की पति से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन रात को ही शव क...