संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में विवाहिता का मिला शव
मऊ, जुलाई 20 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत कुण्डाशरीफपुर गांव में एक विवाहिता का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मधुबन थाना क्षेत्र के कुण्डाशरीफपुर गांव निवासी नवनीत सिंह के साथ 25 अप्रैल 2025 को दिव्या की शादी हुई थी। रविवार देर रात दिव्या की संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में बेड के नीचे शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वे अवाक रह गए। विवाहिता की नौ माह की पुत्री भी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतिका के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.