संदिग्ध परिस्थितियों में कबाड़ी की मौत
फिरोजाबाद, जून 14 -- शिकोहाबाद में मैनपुरी चौराहा पर एक कबाड़ी बीनने वाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब लोगों ने ब्रिज के नीचे पड़े युवक को देखा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मनोज कुमार पुत्र दयाराम निवासी जैन भट्टे के पास प्रतापपुर रोड कबाड़ा बीनकर अपना गुजर बसर कर रहा था। वह भीख भी मांग लेता था। वह शराब पीने का आदी था। रविवार की सुबह जब लोगों ने युवक को पड़े देखा तो हैरत में पड़ गए। पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में उपनिरीक्षक जहीर खान ने बताया कि मृतक कबाड़ी था। वह मांगकर खाता पीता था। शराब पीने का आदी था। उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.