संदिग्ध परिस्थितियों में ऑर्केस्ट्रा कर्मी का शव
देवघर, जून 18 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवघर-सत्संग मुख्य मार्ग पर एम्स देवघर और देवीपुर के बीच कबाड़ी दुकान के समीप गुरुवार सुबह खून से लतपथ युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमियासार निवासी 30 वर्षीय सुभाष मंडल उर्फ टिंकू मंडल, पिता- मोहन मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की नजर जब सड़क किनारे पड़े युवक पर पड़ी तो तत्काल इलाज के लिए एम्स देवघर के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर मृतक के परिजनों ने मामले को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.