सुल्तानपुर, जून 21 -- सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार रात करीब 8:30 बजे दियरा चौराहे के पास एक दुकान पर वह बेहोशी की हालत में मिला था। उसकी पहचान 42 वर्षीय महेंद्र निषाद के रूप में हुई, जो कोतवाली लंभुआ के चौपरिया गांव का निवासी था। स्थानीय लोगों ने बताया कि महेंद्र दोपहर से ही दुकान के पास एक तख्त पर लेटा हुआ था। देर शाम तक जब वह नहीं उठा, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान की। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पहचान के बाद महेंद्र को मोतिगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस अब महेंद्र के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही ह...