सोनभद्र, अप्रैल 27 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुटहनिया गांव में रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह सड़क के किनारे घायलावस्था में मिला था। उसके गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। करमा थाना क्षेत्र के खुटहनिया गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र तुलसी राजगीर मिस्त्री था। वह एक पैर से दिव्यांग था। रविवार की दोपहर किसी व्यक्ति के साथ घर से निकला था। रविवार की देर शाम उसका वह घर से कुछ दूर घायलावस्था में मिला। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत आसपास के लोगों की निगाह जब उसके उपर पड़ी तो लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे लेकर निजी वाहन से ट्र...