सोनभद्र, मार्च 11 -- महुली, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छह बहनों के बीच परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जोरुखाड़ गांव निवासी 21 वर्षीय कमलेश कुमार भारती पुत्र राजाराम ने मंगलवार की रात अपने घर के बड़ेर में मोफलर और कपड़ों के टुकड़ों को जोड़कर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि रात में वह परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा, जहां कमलेश फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.