रामपुर, फरवरी 25 -- मिलक। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव आम के बाग में स्थित एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के माध्यम से शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष के साडू और पत्नी पर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को परिजनों की ओर से किसी प्रकार के लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। घटना मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवादिया से सिर्रा जाने वाले मार्ग पर स्थित एक आम के बाग की है।जहां देर शाम एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। शव देखने ने बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंच कर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.