संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला
बरेली, जून 30 -- आंवला-रामनगर रोड पर फुंदन नगर मोड़ के समीप सोमवार दोपहर यात्री शेड के पास एक अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त गांव नूरपुर निवासी हरद्वारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि हरद्वारी सुबह खेत पर धान की पौध देखने गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। दोपहर करीब तीन बजे राहगीरों ने उनका शव देखकर पुलिस को सूचित किया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला यह भी पढ़ें- गन्ने के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.