कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया मीट मंडी के पास सोमवार की शाम एक अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के चाचा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।खिरकिया के लाला टोला निवासी 45 वर्षीय राजकुमार कुशवाहा सोमवार की सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, पत्नी की मांग पर पोस्टमार्टम शाम लगभग चार बजे खिरकिया-त्रिलोकपुर मार्ग पर सड़क किनारे एक गड्ढे में वह अचेत अवस...