पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पूरनपुर। ससुराल में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में ले लिया। थाना हजारा क्षेत्र के गांव भरतपुर के रहने वाले संतोष गुप्ता की शादी एक साल पहले हुई थी। गुरुवार को संतोष की पत्नी सुनीता (29) गुप्ता का शव घर में दुपटटे से लटका देखा गया। जानकारी लगते ही खलबली मच गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। सूचना थाना हजारा पुलिस को दी गई। एसओ शरद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ शरद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या लग रहा है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...