प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 20 -- लालगंज कोतवाली के रायपुर तियाई निवासी 60 वर्षीय प्यारे लाल बुधवार को अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। ट्रामा सेंटर में हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुधवार की रात इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा किया। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए और शव को घर लेकर चले आए। गुरुवार को गांव के पास ही वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। जबकि इलाज के दौरान रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ की आशंका जताई गई है। मामले में परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...