कौशाम्बी, अगस्त 7 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद गुहौली निवासी एक महिला की अहमदाबाद में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव ससुराल पहुंचते ही हत्या का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने सरायअकिल-किशनपुर अंबारी मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही पुन: पोस्टमार्टम कराने और मुकदमा कायम करने की मांग करने लगे। घंटेभर बाद समझा-बुझाकर पुलिस यातायात बहाल करा सकी। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अकबराबाद गुहौली निवासी रामपाल पासी ने बताया कि उनकी पुत्री सुनीता देवी का विवाह वर्ष 2018 में सरायअकिल के फकीराबाद मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, देवर और सास अतिरिक्त ...