कौशाम्बी, मार्च 3 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लकौड़ा मजरा फैजीपुर निवासी छोटू सिंह ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा विमल सिंह एक मार्च को संदिग्ध दशा में लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए सर्विलांस सेल को भी चौकन्ना किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...